दिन-रात का तापमान एक समान,चार दिनों से सूर्य देवता ने नही दिए दर्शन

Jan 04 2024

ग्वालियर। दिन और रात का तापमान लगातार एक समान बना हुआ है। वही दिन और रात के तापमान में सिर्फ 3.7 डिग्री का अंतर है। बता दें कि नए साल 2024 में अभी तक एक बार भी सूर्य देवता के दर्शन लोगों को नहीं हुए हैं। साथ ही धूप की एक भी किरण जमीन पर नहीं पड़ी है। यही कारण हैं कि लोग हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से झूझ रहे हैं। बर्फीली हवा और कोहरा की जुगलबंदी लोगों की परीक्षा हर दिन ले रही है। लोग कड़ाके की शादी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
वही जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पडने से नए साल में बारिश होने की संभावनाएं अब कम हो गई है, लेकिन इस कारण छाए बादलों ने रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी की है।
ग्वालियर के मौसम वैज्ञानिक हुकुम सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही नए साल में जनवरी के पहले हफ्ते में जो बारिश की संभावना है थी वह खत्म हो गई है। यही कारण है कि बादलों की लगातार आवाज आई से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी वही दिन के तापमान में धूप नहीं निकलने से और भी कमी आएगी। इसी कारण शहर के लोगों को मंगलवार को भी कोल्ड डे का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि 8-9 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ कितनी तीव्रता का है यह उसके सक्रिय होने पर ही पता चलेगा। सुबह से कोहरा तो छाया था लेकिन मध्यम गति का होने से वह अधिक प्रभावी नहीं था। यही कारण है कि दृश्यता 600 मीटर के लगभग रही है।