बस मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Jan 04 2024
ग्वालियर। ग्वालियर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बस मालिक की संदिग्ध मौत हो गई। बस के सीट पर शव मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना मुरार थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड़ स्थित पेट्रोल पम्प के सामने की है।
बताया गया है कि मृतक युवक ही बस का हिसाव किताब अपने पास रखता था। वह रोजाना की तरह बस पर हिसाब किताव लेने के लिए गया था लेकिन लौट कर बडागांव स्थित घर पर नहीं लौटा। सुबह स्टाफ के लोग बस पर पहुंचे तो उन्हें बस के अंदर नितिन की लाश मिली और उसके गले में रस्सी का फंदा लगा पाया गया।
गुरूवार सुबह बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके पर पहुंचे तो सीट पर बस मालिक का शव देखकर उनके होश उड़ गए। मृतक के गले पर फांसी का फंदा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मुरार थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इस दौरान बस से शराब की बोतल और और खाने पीने का सामान मिला। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
मृतक बस मालिक की शिनाख्त बड़ागांव निवासी नितिन उर्फ निकी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बस सरकारी कार्यक्रम के लिए जाने वाली थी। वहीं, मृतक के भाई बिहारी यादव के मानें तो उसके भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की है। जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









