हड़ताल खत्म होते ही लोगों को मिली राहत
Jan 03 2024
ग्वालियर। महानगर में आम जिंदगी की लाइफ लाइन माना जाने वाला टेंपो बुधवार सुबह सडक़ पर दिखते ही लोगों ने राहत की सांस ली, जिसका कारण दो दिन से हड़ताल के चलते पूरे शहर में टेंपो का चलना पूरी तरह से बंद रहना था, जिससे लोगों का जीवन बेपटरी हो रहा था।
देश भर में चालकों की हड़ताल के चलते महानगर में ऑटों-टेंपो भी नहीं चल रहे थे, हालांकि दोपहर बाद ऑटो तो दिख रहे थे, मगर टेंपो पूरी तरह से बंद थे, इस कारण हर तरफ सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन कल शाम सहमति के बाद बुधवार सुबह सडक़ों पर टेंपो चलते हुए नजर आए और सवारी उसमें बैठकर अपने गंतव्य की तरफ जा रही थीं।
दो दिन से महानगर का अंतर्राज्यीय बस अड्डा पूरी तरह बंद था, जहां पर मौजूद दुकानें और होटल पूरी तरह बंद रहे और हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा था, लेकिन हड़ताल खत्म होते ही सुबह से बस स्टैण्ड गुलजार नजर आया और हर तरफ चहल-पहल नजर आई, जिसका कारण बसों के चलने से सवारियों का वहां आना-जाना शुरु होना है।
पिछले दो दिनों से महानगर में टेंपो के न चलने से सवारियों को ऑटो चालक और टमटम वालों को अधिक दाम देने को विवश होना पड़ रहा था, लेकिन टेंपो के चलते ही बढ़ी हुई रेट कम हो गई।
हड़ताल की सुनते ही पेट्रोल पंपों पर कतार लग गई थी और लोग ’यादा पेट्रोल भरवा रहे थे, लेकिन बुधवार सुबह पेट्रोल पंप पूरी तरह खाली नजर आए, वहीं पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों की मानें तो ग्राहकों द्वारा ज्यादा पेट्रोल भरवाने से दो दिन तक पेट्रोल की ग्राहकी कमजोर रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









