तीन दिवसीय योगा रिट्रीट का आयोजन नैनीताल में हुआ

Jan 03 2024

ग्वालियर। योगी योगा वैलनेस और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन इंडिया द्वारा तीन दिवसीय योगा रिट्रीट का आयोजन नैनीताल में किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ अभिषेक कुमार खेल अधिकारी शासकीय महाविद्यालय रीवा रहे।  तीन दिवसीय योगा रिट्रीट में 23 सदस्यों ने भाग लिया जिसका उद्देश लोगो को प्रकृति के करीब लाना और प्रकृति को समझना था। आयोजन में योग ध्यान का अभ्यास के साथ ही ट्रेकिंग, कैंपिंग, वोटिंग, आध्यात्मिक चर्चा के साथ सभी ने नाईट कैम्प में संस्कृति कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
आयोजन के दौरान नैनीताल के बाबा नीम करौली आश्रम, नैना देवी मंदिर, नैना झील, मुक्तेश्वर महादेव, भीम ताल आदि जगह को देखा और जाना। सफल आयोजन के लिए डॉ पीयूष जैन राष्ट्रीय सचिव फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने बधाई दी।
योगा रिट्री आयोजन में डॉ योगेन्द्र सिंह कुशवाह, अल्का रहोरा, ऋतु, पवन कुशवाह, नेहा, राकेश, प्रतिभा यादव, कमलेश, दीपमाला, रानी, नम्रता, राहुल, दीपू, हिमांशु, अनुराधा सहित योग परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।