ब्रह्माकुमारी के सेवा केंद्र पर स्नेहमिलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ
Jan 03 2024
ग्वालियर। नववर्ष के उपलक्ष में ब्रह्मा कुमारीज की स्थानीय सेवा केंद्र संगम भवन के द्वारा स्नेहमिलन का कार्यक्रम सिन्धविहार के कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम को संचालित करते हुए सेवाकेंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। और कहा कि बीते वर्ष के साथ साथ हम अपने पुराने स्वभाव संस्कार को भी विदाई दें। और नए वर्ष में दिव्यगुणों को धारण कर जीवन को सुंदर बनाएं। दीदी ने कहा कि सुंदर लक्ष्य लेकर जीवन में आगे बढऩा है और सभी को सुख देने का लक्ष्य रखना है। दीदी जी के द्वारा राजयोग ध्यान के अभ्यास ने सभी भाई बहनों को मंत्र मुग्ध किया।
कार्यक्रम में अनेकानेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को एक ओर उमंग उत्साह का अनुभव कराया तो वहीं दूसरी ओर नए वर्ष के आगमन की खुशी भी जाहिर की।
बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि हमें परमात्म शक्तियों का अनुभव करने के लिए परमात्मा की श्रीमत पर संपूर्ण रीति से चलना होगा। साथ-साथ आदरणीय दीदी जी के मार्गदर्शन से अपने जीवन को सर्व समस्याओं से मुक्त बनाना होगा। और इस वर्ष में कुछ विशेष कार्य ऐसा करके दिखाना है जो कि हमने पूर्व में ना किया हो कार्यक्रम में अपने अनुभव वर्णन करते हुए बीके डॉक्टर गुरुचरण भाई ने कहा कि यह विशेष वर्ष संपूर्ण रीति से जीवन को सुंदर बनाने के लिए है। 2024 में हम सभी अपने को कमजोरियों से मुक्त बनाकर अपने जीवन से अनेक मनुष्य आत्माओं को प्रेरणाय देनी है कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे हुए व्यवसायी श्री पीतांबर लोकवानी जी ने अपनी शुभकामनाएं रखते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान सदैव नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा में समर्पित है।
कार्यक्रम में बीके सुरभि, बीके रोशनी, बीके महिमा सहित संस्थान से जुड़े सैकड़ों भाई एवं बहनें उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









