जैन सोशल ग्रुप युवा ग्रेटर की नवीन टीम ने ली शपथ, किया ड्रांस खेले गेम

Jan 03 2024

ग्वालियर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप युवा ग्रेटर ग्वालियर का शपथ ग्रहण समारोह एवं पारिवारिक नववर्ष मिलन का आयोजन डबरा हाइवे स्थित रॉयल सनराइजर रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जिसमे 2024 के लिए नई टीम का गठन के साथ शपथ भी दिलाई गई। वही नववर्ष मिलन में कपल्स मेंबरों ने खेले गेम्स और जीते पुरुस्कार।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप युवा ग्रेटर के शपथ समारोह में सर्वप्रथम मेंबरों कपल्स जोड़ी की इंट्री ब्लैक एवं व्हाइट परिधानों के साथ हुई। समारोह का शुभारंभ मंगल चरण और स्वागत नृत्य मोना जैन ने किया। स्वागत उद्बोधन संस्थापक अध्यक्ष संभव जैन ने प्रतुस्त किया। 
2024 की नवीन टीम को शपथ संस्थापक अध्यक्ष संभव जैन ने संस्था के नवीन अध्यक्ष जितेंद्र जैन जीतू, उपाध्यक्ष नंदन जैन और मयंक जैन, सचिव विकाश जैन विक्की पाण्डे, कोषाध्यक्ष अंशुल जैन, सहसचिव विक्की जैन और राहुल जैन, ग्रीटिंग मेनेजर मनीष जैन सहित मेंबरों को विधिपूर्वक शपथ दिलाई गई। संस्था के पदाधिकारियों ने जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम का तिलक माला पहनाकर सम्मानित किया।
नववर्ष परिवारिक मिलन समारोह में कपल्स जोड़ी ने ब्लैक और व्हाइट परिधानों में चाइल्ड चेयररेस, बोतल कंप्टीशन, कपल्स बेलून के साथ अन्य गेम्स खेलें गए। वही विजेता  कपल्स में गौरव - पूनम जैन, वैभव - प्राशी जैन, सार्थक जैन को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। ब्लैक परिधानों में कपल्स मेंबरों ने सेल्पी के साथ नववर्ष का आगाज सॉन्ग मस्ती डांस के साथ किया।