राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान एवं पत्र लेखन की शुरुआत
Jan 03 2024
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लेखन एवं हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत बुधवार को दाल बाजार से की। कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन की अगुवाई में कैट ग्वालियर के जिलाध्यक्ष दीपक पमनानी एवं व्यापार समिति दाल बाजार के अध्यक्ष दिलीप पंजवानी एवं विवेक जैन ने पूजा अर्चना कर अभियान की शुरुआत की।
कैट ने मांग की है कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को जीवंत रखने के लिए हमेशा के लिए राष्ट्रीय अवकाश और राम राज्य दिवस घोषित किया जाए। बुधवार को व्यापार समिति दाल बाजार एवं कैट ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और प्रधानमंत्री को पत्र लिखे। व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल एवं सुरेन्द्र अग्रवाल ने कहाकि यह अभियान प्रत्येक बाजार और ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में भी चलाया जाएगा।
अभियान में कैट के महामंत्री मनोज चौरसिया, अंशुल गुप्ता, मनीष गोयल, कैट उपाध्यक्ष जेसी गोयल, पंकज गोयल, संजय अग्रवाल सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









