लॉयंस क्लब अनुभूति द्वारा प्रसादम कार्यक्रम में समोसे, कचौड़ी बांटे

Jan 03 2024

ग्वालियर। लॉयंस क्लब अध्यक्ष के चिरंजीव शोभित के जन्मदिवस पर साई बाबा मंदिर पर लॉयंस क्लब अनुभूति द्वारा प्रसादम कार्यक्रम में 300 लोगो को समोसे, कचौड़ी की सेवा अर्पित की गई। इस सेवा कार्य में कमल किशोर अग्रवाल, कमल किशोर गुप्ता, विजय खंडेलवाल, राजेश गोयल आदि सदस्य उपस्थित रहे।