15 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे सांड को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला

Jan 03 2024

ग्वालियर। मुरार एमएच चौराहा के पास काशीपुरा केंटोमेंट एरिया में सुखे पड़े कुएं में एक सांड गिर पड़ा। 15 फीट गहरे कुएं में सांड गिरने की सूचना स्थानीय निवासियों ने दमकल विभाग को दी। घटना बुधवार की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुएं में गिरे सांड को बाहर निकालने के लिए करीब 2 घंटे मशक्कत करने के बाद सफलता हाथ लगी है। सांड को बाहर निकालने के बाद गौशाला भिजवा दिया है।
बता दें कि ग्वालियर के दमकल दस्ते को सूचना मिली थी कि एमएच चौराहा के पास एक कुए में सांड गिर पड़ा है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने दो घंटे के अथक प्रयासों के बाद रस्सों के सहारे इस सांड को सकुशल बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सांड गत रात को ही इस कुंए में गिर गया था। जब लोगों की नजर पड़ी तो घटना का पता लगा है। कुआ में गिरने से उसे चोटे भी आईं थी। इस कारण वह एक ही जगह बैठा रह गया। इसके बाद इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी थी जिसने सांड को कुए से निकाला।
फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि फोन पर स्थानीय निवासियों द्वारा कुएं में सांड गिरने की सूचना दी गई थी। सूचना पर दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया था, जहा कर्मियों ने सांड को कुएं से सुरक्षित निकालकर गौ शाला भेज दिया गया है।