4 जनवरी को मुख्यमंत्री यादव ग्वालियर मेले का उद्घाटन करेंगे

Jan 03 2024

ग्वालियर। मेले में बिकने वाले वाहनों की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट की घोषणा होते ही मेला के उद्घाटन की तिथि भी तय कर दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गुरूवार 4 जनवरी को शाम 5 बजे ग्वालियर मेले का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे। 
उल्लेखनीय बात यह है कि 25 दिसंबर को अधूरे मेले की वजह से मुख्यमंत्री ने मेला का उद्घाटन करने से इंकार कर दिया था। लेकिन अभी भी मेली की तैयारियां पूरी नहीं हुई है, तो वे अधूरे मेला का ही उद्घाटन कर पाएंगे। 
उधर रोड टैक्स में छूट की घोषणा के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में शोरूम बनने के काम में तेजी आ गई है। शोरूम तैयार करने के लिए तेजी से बल्लियां गाड़ी जा रही हैं। डीलरों के मुताबिक जल्द से जल्द मेले में ऑटोमोबाइल शोरूम तैयार कर लिए जाएंगे।
कारोबारियों को इस मेला सीजन में 12 हजार से अधिक कारें बिकने की उम्मीद है। पिछले साल मेले से 10 हजार कारों की बिक्री हुई थी, जो इस साल बढऩे की उमीद है, वहीं पिछले साल 27 हजार टूव्हीलर बिके थे जो इस साल 30 हजार से ऊपर जाने की उमीद है।
मेले में वाहनों की अधिक बिक्री होने की उमीद के चलते ऑटोमोबाइल कंपनियों ने पहले से ही कंपनियों को वाहनों के ऑर्डर भेज दिए थे।