7 को ब्राह्मण समारोह में होगा 41 महिलाओं का सम्मान
Jan 03 2024
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक भारद्वाज मेंशन दौलतगंज पर हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। जिसमें एक हजार बायोडेटा स्मारिका एवं आमंत्रण का लोकार्पण हुआ।
बैठक में प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि जिनके बच्चे विदेशों में है उनके दुख सुख में भागीदारी के लिए एक समूह बनाएगें। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक कपिल भार्गव, महिला अध्यक्षा वीना भारद्वाज ने कहा कि 7 जनवरी को सनातन धर्म मंदिर पर ब्राह्मण स्नेह मिलन समारोह किया जाएगा। जिसमें सम्मेलन की विशेष सहयोगी 41 महिलाओं का गंगाजल, रूद्राक्ष, श्रीरामचरित मानस रामायण अर्पण कर सम्मान किया जाएगा। बैठक का संचालन डॉ मन्नालाल शर्मा ने किया। आभार रवींद्र नाथ नायक ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर कांता शर्मा, रेनू शर्मा, माया शर्मा, राधा शर्मा, अंजू दीक्षित, माया दीक्षित, शशि व्यास, सरोज मिश्रा, शशि गोस्वामी, बीना भारद्वाज, डॉ. सरिता त्रिपाठी, आशा त्रिपाठी, रश्मि शर्मा, कांता शर्मा, संध्या तिवारी, अशिता शर्मा, पं.गिर्राज शर्मा, प्रकाश नारायण शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, रविंद्रनाथ नायक, विजय शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, डॉ. मुन्नालाल शर्मा, कपिल भार्गव, राजू पंडित, पं. गिर्राज कृष्ण पांडेय, कृष तिवारी, हेमंत शर्मा आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









