डिस्को क्लब में एंट्री नहीं मिलने फायरिंग, तीन आरोपी पकड़े

Jan 03 2024

ग्वालियर। गत 1 जनवरी की रात डिस्को क्लब के बाहर फायरिंग हो गई। क्लब में एंट्री नहीं मिलने से नाराज एक युवती ने गार्ड को गालियां दी और चप्पल से पीटा। युवती के प्रेमी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। लोगों ने प्रेमी को पकडक़र पीट दिया, यह देख युवती वहां से नंगे पांव भाग गई। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया है। आरोपियों की पहचान अमरदीप, देवेश और राहुल के रूप में हुई है। 
घटना सिटी सेंटर डिस्को क्लब के बाहर गत सोमवार रात करीब 11 बजे की है। युवती अपने प्रेमी के साथ क्लब गई थी। उनके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। चारों को क्लब में एंट्री नहीं दी गई तो युवती नाराज हो गई। उसने क्लब के गार्ड को गालियां दी और चप्पल से पिटाई कर दी। यह देख लोगों ने उनको घेर लिया, तभी युवती ने अपने प्रेमी से फायरिंग करने को कहा। फायरिंग के बाद भीड़ ने दो लडक़ों को पकड़ लिया। युवती ने चप्पल छोडक़र दौड़ लगा दी। तीसरे युवक ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। क्लब संचालक ने पुलिस को सूचना दी। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
इस मामले में सीएसपी हिना खान ने बताया कि तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। उनके पास से अवैध हथियार मिले हैं। पुलिस ने तीनों पर आम्र्स एक्ट, मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया है।