नव वसुंधरा श्रृंगार जनकल्याण फाउंडेशन की ग्वालियर में बैठक आयोजित

Jan 02 2024

ग्वालियर। पर्यावरण प्राकृतिक चिकित्सा योग शिक्षा एवं गौ संरक्षण और संवर्धन जैसे उद्देश्यों पर गत 7 वर्षों से देश के विभिन्न नगरों एवं प्रदेशों में कार्यरत पर्यावरण प्रेमी संगठन नव वसुंधरा श्रृंगार जनकल्याण फाउंडेशन द्वारा जिला ग्वालियर में बेजाताल के निकट स्थित मंदिर में प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरे कृष्ण शर्मा आजाद भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन के कार्यों का ग्वालियर जिले में विस्तार करने तथा अधिक से अधिक संख्या में जनसाधारण को इन समाज हितकारी उद्देश्यों जैसे पर्यावरण संरक्षण प्राकृतिक चिकित्सा योग व संरक्षण एवं संवर्धन तथा शिक्षा जैसे उद्देश्यों से जोडऩे के लिए विचार विमर्श करना तथा आगामी भविष्य की योजनाओं को गठित करना रहा। संगठन के द्वारा 50 से अधिक निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा चुका है पर्यावरण के क्षेत्र में अभी तक सम्पूर्ण देश में 22 से अधिक नक्षत्र एवं राशि वाटिकाओं की स्थापना संगठन द्वारा की जा चुकी है इसी के साथ-साथ वृक्षों को संरक्षित करने हेतु आंदोलनो को भी संगठन द्वारा दिशा दी जा चुकी है।
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं समाज सेवी सक्षम गुरहा, आशुतोष शर्मा गुरदास, अमन तिवारी, उत्कर्ष शर्मा,चमन सिंह राजावत, नित्यम बोहरे, सूरज, इत्यादि उपस्थित रहे।