लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ने दिव्यांग बच्चियों की विभिन्न प्रतियोगिताए कराई
Jan 02 2024
ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा दियांग बच्चियों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता सपन्न करवाई। प्रांतीय सेवा कार्य पारायण एवं परिपालक के अंतर्गत दियांग बच्चियों की विभिन्न आयु वर्ग मे 15 से अधिक खेलकूद प्रतियोगिताये जिसमे भाला फेंक, गोला फेंक, 100 मीटर लोंग जम्प, चेयर रेस, रस्सी खींच आदि आत्म ज्योति आवासीय दृश्टिहीन कन्या विद्यालय मे सपन्न करवाई।
इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने इनकी होंसला आफजाई कर इनका मनोबल बढ़ाया। बच्चियों की प्रतिभा इनके आत्मबल को देखकर हम सबको बड़ा सुखद अहसास हुआ। बच्चियों के गोला फेंक से प्रभावित होकर क्लब के सदस्यों द्वारा भी गोला फेंक किया गया। मानसेवी सचिव ने बताया की आँखों की दृष्टि ना होना क्या मायने रखता है ये तब पता चला जब हमने स्वयं आँखों पर पट्टी बांधकर ऐसी ही एक प्रतियोगिता मे भाग लिया धन्य है वे प्रशिक्षक, विद्यालय की चेयरपरसन मोदी मेडम, डॉक्टर अरविन्द मित्तल एवं अन्य स्टॉफ जिनकी वजह से बच्चियाँ कतई किसी दृष्टि धारी से कम नही लगती। विद्यालय मे बच्चियों की शिक्षा दीक्षा उनको पूर्ण आत्मनिर्भर बना रही है। इन विभिन्न प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली सभी बच्चियों का पुरस्कार समारोह आगामी 28 जनवरी को किया जायेगा।
लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा की गई इन विभिन्न प्रतियोगिता में रजनीश नीखरा, मीनाक्षी गोयल, छाया अग्रवाल, कमल बनवारी, कमल किशोर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









