दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर ने नववर्ष पर स्नेह मिलन समारोह किया

Jan 02 2024

ग्वालियर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप गे्रटर ग्वालियर के द्वारा तेरहपंथी धर्मशाला में नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के लगभग 250 सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया।
 समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कार्यक्रम का प्रारंभ संस्था के मार्गदर्शक अनिल शाह, पारस जैन, अनिल जैन, संस्था के अध्यक्ष अनुपम चौधरी द्वारा भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के अध्यक्ष शीतल जैन, सचिव अम्बरीश जैन एवं कोषाध्यक्ष गगन जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। तदपश्चात सभी सदस्यों ने म्यूजिक पर नये वर्ष का स्वागत कपल डांस करते हुए किया। 
इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष अनुपम चौधरी, मुकेश जैन, संजय चौधरी, आशीष जैन,  रश्मि जैन, रूपेश जैन, आशीष जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।