अच्छे संस्कारों से आज भी घरों में राम बनाये जा सकते हैं:उमा उपाध्याय
Jan 02 2024
ग्वालियर। मध्यभारतीय हिंन्दी साहित्य सभा में मासिक बाल गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बाल साहित्यकारों का मार्गदर्शन करने हेतु नगर की साहित्यकार उमा उपाध्याय एवं डॉ. ईश्वर चंद करकरे उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ साहित्यकारों ने बालको की प्रस्तुतियों से भाव विभोर होकर सभी को उत्कृष्ट संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के लिये आशीष वचन प्रदान किये।
कार्यक्रम में उपस्थित बाल साहित्यकारों ने श्रीराम मन्दिर निर्माण को ध्यान में रखते हुए श्रीराम के भक्ति भरे भजनों का गान किया। प्रियांशु कुशवाह ने हम कथा सुनाते राम लखन गुण धाम की- भजन की प्रस्तुति के साथ गोष्ठी का प्रारंभ किया इसके पश्चात तनय उपाध्याय, लक्ष्मी बघेल, सृष्टि गोस्वामी, काव्या गोस्वामी, हिमान्या राजे करकरे, ऋतु गोस्वामी, मुस्कान कुशवाह, कृष्णा ने अपनी प्रस्तुति से गोष्ठी को सफल बनाया।
कार्यक्रम में उपस्थित नगर के युवा इतिहासविद नीलेश करकरे ने बाल साहित्यकारों को तानसेन के एक विरले राम भजन के माध्यम से रोचक जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. मन्दाकिनी शर्मा, अंकुर चौरसिया, विकास बघेल, प्रथम बघेल, दीक्षा शाक्य सहित अन्य साहित्यकार तथा कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। शिवानी गोस्वामी ने आभार एवं व्याप्ति उमड़ेकर ने संचालन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









