यातायात जागरूकता व जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया

Jan 02 2024

ग्वालियर। भारत वर्ष में मौतों का आकड़ा यदि देखा जाए जिसमें सबसे ज्यादा मौत सडक़ दुर्घटना के कारण होती है। जिसकों रोकने के लिए वर्ष 2024 में हम प्रवेश कर चुके हैं और सडक़ दुर्घटना में सबसे ज्याद मौत हेलमेट न लगाने के कारण हुई है। जिसके लिए माधव महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा सडक़ सुरक्षा पखबाड़े के अंतर्गत हेलमेट न लगाने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर नववर्ष की शुभकामना के साथ अपने जीवन को सुरक्षित रखने का आग्रह करते हुए हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करने का कार्य किया। 
हनुमान चौराहा पुलिस चौकी पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम में जनकगंज थाना एसआई मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, एएसआई संजीव मौर्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय, आरक्षक श्याम सुंदर, रवीन्द्र गुर्जर, आकाश शर्मा उपस्थित थे। डॉ. पाण्डेय बताया कि सडक़ सुरक्षा सप्ताह में कई प्रकार के कार्यक्रम यातायात जागरूकता के लिये किये जाते रहेंगे। एनएसएस यातायात जागरूकता में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरणादायी कार्य करती है। समाज में कई प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने का कार्य एनएसएस स्वयंसेवक करते है। यह कार्यक्रम डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आशुतोष पालीवाल, नकुल शर्मा, सक्षम सोनी, हिरदेश तुंदेलकर, शिवम गोड्याले, दिया अग्रवाल, मुस्कान चौहान, अभिषेक खटीक, चिराग झा आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।