वनवासी बच्चों ने किया पारंपरिक नृत्य, बनाई पेंटिंग

Jan 02 2024

ग्वालियर। सहारा वेलफेयर सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से सूरज नगर में वनवासी बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पारम्परिक नृत्य, गीत, पेंटिंग एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था सचिव डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने बच्चों के साथ दैनिक दिनचर्या की छोटी-छोटी बातों को समझाया गया। इस दौरान विजेताओं को शील्ड प्रदान किया गया। वही अन्य प्रतिभागियों को पेन, पेंसिल व गिफ्ट भी दिए गए। अंत में संस्था द्वारा सभी को स्वल्पाहार का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रियंका परमार, सोनू चौहान, संजय राजपूत आदि उपस्थित रहे। 
संस्था सचिव डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में निहारिका गड़ावा, बिंदिया वेलाले, स्तुति भागोर, अर्पिता भूरिया, सोहन निनेमा, प्रिंस भावोर, दुर्गेश खराड़े, प्रकाश भूरिया, शिवा भावर, आनंद निनामा, अखिलेश टेकम, दिलीप ताहिर, विकास भावर, नेहा मिनामा, अंचल सिंगड, आदि वनवासी बच्चों ने प्रस्तुति दी।