मिस हिल स्कूल के भूतपूर्व छात्रों का मिलन समारोह 6 जनवरी को
Jan 02 2024
ग्वालियर। मिस हिल स्कूल 6 जनवरी 2024 को अपना 104वां स्थापना दिवस और पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। जिसमें 1921 से 2023 तक के सभी पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया है। व कुछ पूर्व छात्रों को उनके अतुलनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोर शोर से जारी हैं, इस पूर्व छात्र सम्मेलन में दुनिया भर से पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया गया है। पूर्व छात्र सम्मेलन को लेकर मंगलवार को स्कूल के मैनेजमेंट, प्राचार्य और एलुमनाई एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन स्कूल कैंपस में किया गया जिसमे इस उत्सव की तैयारिओं के बारे मैं जानकारी दी गयी।
स्कूल के 1984 बैच के पूर्व छात्र दीपक तोमर ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए बताया कि हम सभी 100 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में विद्यालय का हिस्सा रहें हैं। इस स्कूल ने हमें शिक्षा और संस्कार के साथ साथ जीवन के संघर्षों से लडऩा सिखाया। आज हम यदि अपने अपने क्षेत्र में कामयाब हैं तो इसका श्रेय पूर्णत: इस विद्यालय को जाता है। क्योंकि स्कूल की शिक्षा हमारी बुनियाद का निर्माण करती है, हमारे चरित्र को गढ़ती है और हमे दूरदर्शी बनती है।
104वां स्थापना दिवस और पूर्व छात्र सम्मेलन में 1921 से 2023 तक के सभी पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया है। जिसमे प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ, बिजनेसमैन, शिक्षक और बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैं। इनमे कुछ मुख्य नाम धर्मेंद्र भदौरिया, अमित सांघी, अभय करंदीकर, इन्दर पाल सिंह, विवेक जैन, राजेश दंडोतिया, नितिन मांगलिक, डॉ वृंदा जोशी, डॉ वेदप्रकाश मिड्ढा, डॉ प्रशांत लहारिया, डॉ मुकुन खेतान, डॉ समीर गुप्ता, डॉ नीरज कौल, ब्रह्मेश तिवारी आदि हैं।
वहीं इस कार्यक्रम में हमने पूर्व शिक्षकों को भी आमंत्रित किया है जिसमे से कुछ शिक्षक जैसे सर्वश्री विजय मानके, सुश्री हरिसिद्धि तेलंग, आरके शर्मा, बीऐश श्रीवास्तव, माधवी अकोलकर, कुसुम महिंद्रा, मंजुलता शर्मा, विजय सुरंगे, कुसुम लाम्बा, प्रथमेश शेष, सुश्री परवेज आदिल, सुनील शेजवलकर, प्रमोद कुमार उपाध्याय हैं।
स्कूल के 104वें स्थापना दिवस और एलुमनाई मीट मैं दुनिया भर से स्कूल के पूर्व छात्र सम्मलित हो रहे हैं। पिछले 104 वर्षों में, स्कूल ने अनगिनत प्रतिभाओं को गढ़ा है, समय की कसौटी पर खरे उतरने वाले मूल्यों को स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज इस स्कूल के पूर्व छात्र देश दुनिया मैं अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ण प्रदर्शन कर अपने स्कूल, परिवार, शहर और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस दौरान सभी भूतपूर्व छात्र अपनी यादों को साझा करेंगे, जीवन के खट्टे मीठे अनुभवों को आपस मैं बांटेंगे साथ ही स्कूल की उन पुरानी कहानियों को फिर से जीवंत करने की कोशिश भी करेंगे।
अंत मैं स्कूल के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता में डॉ प्रशांत लहारिया, डॉ राहुल सप्रा, दीपक तोमर, डॉ गौरव त्रिपाठी, अजय पाटिल, हरीश पाल, मुजीब खान, वरुण अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









