पुरानी छावनी थाना परिसर में कार के अंदर शराबखोरी का वीडियो वायरल
Jan 02 2024
ग्वालियर। गत देर शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में दो लडक़े कार में सवार होकर अंदर शराबखोरी कर रहे हैं। कार के कांच से सामने पुरानी छावनी थाना लिखा हुआ दिख रहा है। वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि यह नए साल के जश्न की रात पुरानी छावनी थाना परिसर का है।
यह शराबी पुलिस को खुलेआम चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ऐसे समय में शराब पी रहे हैं जब पुलिस सडक़ों पर युद्ध स्तर पर शराबी वाहन चालकों को पकडक़र कोर्ट चालान कर रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसर इस मामले को दिखवाने की बात कह रहे हैं। हालांकि वीडियो से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।
ग्वालियर में नए साल के जश्न के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती की है। पुलिस ने करीब आधा सैकड़ा वाहनों को थाने पहुंचाया है, जबकि 20 वाहन चालक पर चालान की कार्रवाई की थी, लेकिन गत देर शाम सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में दिख रहे दो युवक न केवल चुनौती देते नजर आ रहे हैं बल्कि यह भी बता रहे हैं कि पुलिस कितनी अलर्ट थी। यह वीडियो 31 दिसंबर की जश्न की रात का बताया जा रहा है। साथ ही जिस परिसर में दोनों युवक कार को बीयर बार बनाकर शराब पीते दिख रहे हैं वहां पुरानी छावनी थाना का बोर्ड लगा है। जिस कारण पुलिस की और फजीहत हो रही है। अब वीडियो में दिखने वाले यह लडक़े कौन है और इतनी दिलेरी से थाना परिसर में कार खड़ी कर जाम टकरा रहे हैं। इस पुलिस ने गुपचुप ढंग से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अफसरों का ऑफ द रिकॉर्ड कहना है कि वीडियो में दिख रहे चेहरों को सार्वजनिक कर मुखबिर पर भेजकर उनकी पहचान की जाएगी। दोनों युवक किसी न किसी के परिचित रहे होंगे।
इस मामले में एएसपी अमृत मीणा का कहना है कि वीडियो अभी उन्होंने देखा नहीं है, लेकिन पता लगा है दिखवा रहे हैं कि यह पूरा मामला क्या है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









