हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर की सडक़ दुर्घटना में मौत साथी घायल

Jan 01 2024

ग्वालियर। नया साल मनाने के लिए श्योपुर से अपने घर ग्वालियर जा रहे इंजीनियर की कार सोमवार दोपहर में हाईवे पर पलट गई। कार सवार सवार हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर की मौके पर मौत हो गई। सहायक इंजीनियर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना श्योपुर-शिवपुरी हाइवे पर कलमी गांव के पास की है। 
तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यू एल 7665 हाईवे पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार कार अचानक मोड़ इाने पर अनियंत्रित होकर तीन से चार बार पलट कर हाईवे के नीचे पहुंच गई। इसमें इंजीनियर सूर्यकांत शर्मा निवासी दर्पण कॉलोनी ग्वालियर की मौके पर मौत हो गई। सहायक इंजीनियर रविवराज गोले घायल हो गए। 
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कराहल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग काम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं घायल सहायक इंजीनियर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्री शर्मा विभाग के कार्योे का जायजा लेने के लिए दो दिन पहले ही श्योपुर गए थे।