अस्पताल में खाना खिलाकर मरीजों को ओढ़ाये कम्बल

Jan 01 2024

ग्वालियर। सहसामाजिक सेवा सहयोग संस्थान ने नव वर्ष के प्रथम दिन सोमवार को अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके अटेंडरों को खाना खिलाया। इसी के साथ कमलाराजा चिकित्सालय में प्रसूतायों को सर्दी से बचने के लिए कम्बल ओढायें।
सहसामाजिक सेवा सहयोग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नववर्ष के प्रथम दिन संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शासकीय अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके अटेंडरों को खाद्य पदार्थ (कड़ी चावल और रोटी) का वितरण किया गया। इसी के साथ कमलाराजा महिला चिकित्सालय में सर्दी से बचने के लिए कम्बल ओढ़ाये गये। संस्था की महिला पदाधिकारियों वंदना श्रीवास्तव और नम्रता सक्सेना ने प्रसूतायों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। 
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवस्तव, वंदना श्रीवास्तव, नम्रता सक्सेना, प्रिंस श्रीवास्तव, आयुष शर्मा, संतोष गर्ग, अनिल कुशवाह, सचिन वर्मा, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।