लायंस क्लब ग्वालियर अनुमति द्वारा चुनरी शोभायात्रा का स्वागत किया

Jan 01 2024

ग्वालियर। सराफा बाजार में समाजसेवी मीनाक्षी राजेश गोयल ने पूरे परिवार के सहित शोभा यात्रा का पूजन व सत्कार किया गया। मीनाक्षी गोयल के साथ राजेंद्र अग्रवाल, प्रेम देवी अग्रवाल, आनंद श्रीमती राधा अग्रवाल, गिर्राज बंसल, गिर्राज गर्ग, विष्णु शरण गर्ग, हरि शरण गर्ग, मनीष, दीपाली गर्ग, विजय खंडेलवाल, भाजपा नेत्री वंदना भूपेंद्र प्रेमी, ज्योति अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, राजेश ऐरन के परिवार सहित सभी समाज की महिलाएं व पुरुष बंधु उपस्थित थे। यह जानकारी लायंस क्लब अनुभूति के सचिव कमल किशोर अग्रवाल द्वारा दी गई।
लायंस क्लब ग्वालियर अनुभति ने बांटे कपड़े
लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा नेकी की दीवार कार्यक्रम के दौरान कैंसर हॉस्पिटल मांडरे की माता के पास बस्ती में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को कपड़ों का दान किया गया। सेवा गतिविधि के लिए सचिव कमल किशोर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, कार्यक्रम संयोजक कमल बनवारी और नीलम द्वारा कार्यक्रम को संपूर्ण किया गया। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल ने बताया कि सबके चेहरे पर जो खुशी थी वो देखते ही बनती थी।