दिन-रात के तापमान में 2.8 डिग्री का अंतर, हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ हुई नए साल की सुबह

Jan 01 2024

ग्वालियर।ं ठंड अब अपने चरम पर है। रात की बात छोडि़ए दिन का तापमान रात के तापमान के करीब आ गया है। दिन और रात के तापमान में सिर्फ 2.8 डिग्री का अंतर है। 
ग्वालियर में नए साल 2024 की सुबह हल्के कोहरा और कडक़ड़ाती ठंड के बीच हुई है। मौसम विभाग की माने तो 48 घंटे में बूंदाबांदी के आसार है। आसमान में बादल होने से दो दिन से धूप नहीं निकलने से दिन का पारा भी लगातार गिरता जा रहा है।
ग्वालियर में सोमवार की सुबह कोहरा में लिपटी हुई रही है। कोहरा ज्यादा घना नही था, लेकिन दृश्यता 800 मीटर रही है, जबकि हाइवे पर यह घटकर 600 मीटर ही रह गई। जिससे वाहनों की रफ्तार थमी और दिन में भी हेड लाइट्स जली नजर आ रही हैं। ग्वालियर में ठंडी हवा चलने से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि अभी ग्वालियर चंबल में दो दिन बादल रहेंगे और बारिश हो सकती है। चार जनवरी के बाद मौसम साफ होगा और तापमान इससे भी नीचे जाएगा।
नए साल में 1 जनवरी 2024 से भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग में कहीं-कहीं बादल और हल्की बारिश के आसर हैं। फिर तेज ठंड का दौर चलेगा। बारिश होती है तो उसके बाद रात और दिन का तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। ग्वालियर में पिछले 48 घंटे से बादल छाए हुए हैं।