गौरव जैन गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर बने

Jan 01 2024

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा लालटिपारा गौशाला में आयोजित बैठक में 2024 के लिए युवा समाजसेवी, डिजीमोंक टेनोलॉजी के फांउडर एवं सीईओ गौरव जैन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। 
गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं के लिए कॅरियर एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए गौरव जैन ने कहा कि संस्था द्वारा दिये गये दायित्व का निर्वहन पूर्ण जिमेदारी के साथ करेंगे एवं संस्था के साथ मिलकर ग्वालियर में युवाओं के लिए आईटी और स्टार्टअप क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आकाश बरूआ, जयेश श्रीवास्तव, अर्पित शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।