परम आलय प्रेमी वाहिनी ने 70 प्रशिक्षित एंकर्स योग शिक्षकों का सम्मान किया

Jan 01 2024

ग्वालियर। परम आलय प्रेमी वाहिनी ने प्रशिक्षित 70 एंकर्स (योग प्रशिक्षक) का सम्मान सहयोग साधना गार्डन में किया गया। यह प्रशिक्षित एंकर्स परम आलय के प्रयोगों को जनजन तक पहुंचाने और करवाने का दायित्वों को निभायेंगे।
 प्रात: काल बेला में योग शिक्षक प्रीति राय और सहयोगी के रूप में निर्मिला शुक्ला ने परम आलय के प्रयोगों को करवाये, आयोजन में मुख्य रूप से डाँ. जेएस नामधारी, समरतीर्थ महाराज, ग्वालियर के सुंयक्त कलेक्टर संजीव जैन और मीडिया प्रभारी ललित जैन भारती उपस्थित रहे। इन अतिथियों का सम्मान परम आलय प्रेमी वाहिनी ने किया तथा अतिथियों के द्वारा 70 एंकर्स को श्रीफल, शॉल और परम उपाधि से सम्मानित किया गया।
 सम्मानित होने वालों में एंकर्स में इंजी. सुधीर गुप्ता, अशोक दीक्षित, श्रीमती विमल शंखवार, शोभा यादव, योगेन्द्र वर्मा, सुमन खरे, रंजना राय, श्रीमती नीलम जैन, श्रीमती शशी शर्मा, एनके शर्मा, अल्का दीक्षित आदि हैं।