डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कन्यापूजन कर माताओं को सम्मानित किया
Jan 01 2024
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 7 की अध्यक्ष भारती सेंगर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे मुबारक होबेटी हुई है अभियान के अंतर्गत हमारे वार्ड में नीतू जोगेश प्रजापति की बिटिया वेदिता के जन्म के बाद संस्था की प्रदेश संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने उनके निवास पर जाकर कन्या पूजन कर माता नीतू प्रजापति को सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा की यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे ईश्वर ने यह शुभ अवसर प्रदान किया है कि जहा भी बेटियां होती है वहा हम अपनी संस्था टीम के साथ जाकर कन्या पूजन करते है।
डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा की आप बेटी की शादी की चिंता न करें इसे अच्छी शिक्षा दें। जिससे आने वाले समय में यह अपने पैरो पर खड़ी होकर अपने अच्छे भविष्य का निर्माण कर सके।
इस अवसर पर भारती सेंगर, कविता आर्य, ज्योति आर्य, रचना अग्रवाल, ममता तोमर, राखी परमार, सपना प्रजापति सहित संस्था की सदस्य उपस्थित थी। जन्होंने कन्या पूजन कर माताओं को वा उनके परिजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









