नए साल के जश्न में डूबा शहर, जमकर थिरके युवा
Jan 01 2024
ग्वालियर। दुनियाभर के साथ शहर में भी 2023 की विदाई और 2024 के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की रात खूब जश्न मनाया गया। रविवार 31 दिसंबर की रात पूरा शहर नए साल के जश्न में डूबा नजर आया। हर तरफ डीजे साउंड पर थिरकते युवा और रीमिक्स सॉन्ग की धूम दिख रही थी। पब, क्लब, होटल व रिसोर्ट में थीम बेस्ड पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थीं। कही डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे, तो कही ब्लू है पानी-पानी की धुन पर युवा कपल्स थिरकते नजर आए। सर्द रात में डीजे साउंड से निकली धुन मानों शहरवासियों में जोश और गर्मी भर रहे थे। रात 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर के शोर से पूरा शहर गूंज उठा। इसके बाद हैप्पी न्यू ईयर 2024 का वेलकम आकाश में रंगबिरंगी आतिशबाजी से किया गया। शहर के कुछ प्रमुख होटल में अलग-अलग थीम पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया गया है।
रविवार की देर रात तक शहर के लोग नाचते-गाते नए साल के जश्न में डूबे रहे। शहर में जगह-जगह न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पार्टी हो रही थीं। इनमें खासतौर पर युवा कपल्स की भीड़ रही। युवा डांस फ्लोर पर जमकर थिरके। रात 12 बजते ही नए साल का स्वागत केक काटकर और आतिशबाजी के साथ किया गया। शहर के रिसोर्ट, होटल, क्लब व पब में युवा कपल्स को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग थीम बेस्ड पार्टी रखी गई हैं।
ग्वालियर में एमवी सूफ़ी ब्रदर्स बैंड की महफिल और कानपुर से आई सिंगर नेहा जैन के रैप सॉन्ग ने युवाओं को सर्द रात में भी थिरकने पर विवश कर दिया। लोगो का मनोरंजन अमन शिंदे ने अपने चुटकुलों से किया। फैमिली के साथ आने वाले बच्चों के लिए खेल रखे गए थे।
होटल रेडिसन की छत पर गोवा थीम पर सेलिब्रेसन पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी। जिसमें गोवा बॉलीवुड की मशहूर डीजे गल्र्स लिटिल मार्का के परफोरमेंस पर इवेंट में आए युवा कपल्स जमकर नाचे हैं।
नए साल की पार्टी में जीवाजी क्लब में मुम्बई से आए धूम बैंड ने वाकई धूम मचा दी। इस बैंड के साथ आए युवा कलाकारों ने डीजे पर धूम बैंड की धून पर पार्टी में आए युवाओं सहित उम्र दराज कपल्स को भी नाचने पर मजबूर कर दिया। हर तरफ ष्ठछ्व साउंड और उसकी धुन पर थिरकते हुए युवा, कपल्स दिख रहे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









