कलेक्टर एवं एसपी ने पदोन्नत हुए 4 सूबेदार तथा 13 उप निरीक्षक को लगाए स्टार

Dec 31 2023

ग्वालियर। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश से पदोन्नत हुए सूबेदार एवं उप निरीक्षकों के लिये स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। स्टार सेरेमनी में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल ने ग्वालियर जिले में पदस्थ 4 सूबेदार एवं 13 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के स्टार लगाये गये। 
इस अवसर पर एएसपी ऋषिकेश मीना, अमृत मीना, निरंजन शर्मा, सीएसपी हिना खान, एसडीओपी बेहट संतोष पटेल एवं डीएसपी अजीत सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा सहित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
स्टार सेरेमनी में सूबेदार हिमाशु तिवारी, रूमा नाज, अजय प्रताप सिंह, धनन्जय शर्मा को स्टार लगाकर रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। 
इसके साथ ही उप निरीक्षक दिलीप समाधिया, रघुवीर मीणा, अनुपम मिश्रा, योगेश वरैया, पप्पू यादव, कुलदीप वर्गे, गीता भदौरिया, सुरूचि शिवहरे, त्रिवेणी राजावत, कृष्णा गर्ग, साधना कुशवाह एवं हेमलता को निरीक्षक पद का स्टार लगाकर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं एसपी ग्वालियर ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति की बधाई देते हुए नवीन पदस्थापना के लिये शुभकामनाएं दी।