वन विभाग से पांच कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, अधिकारियों ने शुभकामनाएं के साथ विदाई दी

Dec 31 2023

ग्वालियर। ग्वालियर वन मंडल में अपनी जीवन की छाप छोडऩे वाले डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर से लेकर स्थाई कर्मी कुल पांच वनकर्मी सेवानिवत्त हुए। वन विभाग में कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। दक्षिण घाटी गांव में पदस्थ कुंज बिहारी श्रीवास्तव सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर वन परक्षेत्र अधिकारी सचिन गुप्ता ने शुभकामनाएं देकर विदाई दी।
 वहीं वन मंडल के स्थापना शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन विजय नारायणी लोहिया को विदाई समारोह में शॉल श्रीफल देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम में मौजूद तिघरा वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखदेव शर्मा ने कहा कि श्रीमती विजयनारायनी लोहिया ने ड्यूटी के दौरान सेवाभाव से कार्य कर हमेशा उत्तरदायित्व को पूरा किया। वहीं डिप्टी रेंजर राकेश शुक्ला जसराम कौशल भी विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। इस तरह ग्वालियर वन मंडल में एक ही दिन में कुल पांच कर्मचारी एक साथ विदा हुए। तो विभाग ने भावभीनी विदाई देकर शुभकामनाएं प्रदान की।