कैट का द्वितीय श्रीराम संवाद सराफा बाजार में आयोजित
Dec 31 2023
ग्वालियर। कैट ग्वालियर द्वारा हर बाजार अयोध्या घर-घर अयोध्या कार्यक्रम के तहत श्रीराम संवाद कार्यक्रम रविवार को सराफा बाज़ार स्थित सोना चांदी व्यवसाई संघ के कार्यालय पर आयोजित किया गया।
कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि भारतीय इतिहास के सबसे महान क्षणों में से एक आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के अभिषेक और उद्घाटन को सदैव जीवंत रखने के लिए इस दिन को राम राज्य दिवस घोषित किया जाए तथा प्रत्येक वर्ष 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया जाए।
कैट ग्वालियर के जिलाध्यक्ष दीपक पमनानी एवं कैट के उपाध्यक्ष व ग्वालियर सोना चांदी व्यवसाई संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन एवं सचिव संजय जैन ने बताया कि 22 जनवरी को हर दुकान और घर में खुशी का वातावरण बने इसके लिए हमने व्यापारियों से चर्चा की, जिसमें यह तय किया गया कि सराफा बाज़ार में तीन दिवसीय महोत्सव मनाया जायेगा।
जिसके अंतर्गत प्रत्येक दुकान पर श्रीराम के पोस्टर एवं झंडे लगाए जायेंगे। साथ ही आगामी 20 जनवरी से पूरे सराफा बाजार को दीपक, झालरों एवं रंगोली आदि से उसी प्रकार सजाया जाएगा, जैसे प्रभु श्रीराम के आने पर अयोध्या को सजाया गया था। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बैंड पर रामधुन एवं आतिशबाजी की जायेगी साथ ही घंटे बजाए जायेंगे।
कैट द्वारा 20 जनवरी को श्रीराम रथ यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। यह रथ यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से निकाली जाएगी। ऐसे श्रीराम संवाद कार्यक्रक्रबाजार-बाजार किये जाएंगे। इसी क्रम में पहला संवाद दाल बाज़ार में एवं द्वितीय संवाद रविवार को सराफा बाजार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कैट मप्र के आकाश जैन, मनोज चौरसिया, अमित अरोरा, अंशुल गुप्ता, अजय मेहता, रवि अग्रवाल, ताराचंद गर्ग, विनोद जैन पाटोदी, प्रियांशु अग्रवाल, संजीव तिवारी, गिरीश तिवारी, रामधन दानी, सुनील अग्रवाल नरोत्तम जैन, आकाश जैन, नारायण बृजवासी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









