सीएसपी हिना खान ने होटल में दबिश देकर 15 लोगों को किया गिरफ्तार

Dec 31 2023

ग्वालियर। सीएसपी हिना खान ने नए साल से पहले देर रात विश्वविद्यालय और झांसी रोड थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटल और रेस्टोरेंट में दल-बल के साथ दबिश देकर बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वाले होटल संचालको और पीने वाले शराबियों की धर पकड़ की। 
सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित होटल नीलश्री में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के नेतृत्व में थाना झांसीरोड, एवं थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये होटल शिवपुरी लिंक रोड पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित नीलश्री होटल पर 15-20 लोग शराब का सेवन करते हुए पाये गये। पुलिस द्वारा सभी पर धारा 36 आबकारी एक्ट एवं अवैध रूप से शराब का सेवन कराने वाले होटल मैनेजर पर 34 आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।
बता दें कि बिना लाइसेंस के शराब पार्टी करने पर आबकारी विभाग ने प्रतिबंध लगाया है, इसके बाद भी बेधडक़ होटलों में शराब पार्टी हो रही है।