युवा उत्सव के अंतिम दिन हुईं 7 स्पर्धाएं
Dec 31 2023
ग्वालियर। तीन दिवसीय अंतरजिला विवि स्तरीय युवा उत्सव के अंतिम दिन 7 प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें एकल गायन शास्त्रीय, एकल गायन सुगम, समूह गायन भारतीय, शास्त्रीय एकल वादन परकुशन, शास्त्रीय एकल वादन नॉन परकुशन, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग शामिल रही।
इस कार्यक्रम में 8 जिलों की टीमों ने भाग लिया। इसमें एकल गायन शास्त्रीय में ग्वालियर जिले के मोहित ने राग मुल्तानी सुंदर सुरजनवा साईं रे मन भाई रे, गुना पीजी कॉलेज की छात्रा राजकुमारी प्रजापति ने राग काफी छाड़ो छाड़ो छैला मोरी बैंया, अशोकनगर की हिमांशी शर्मा ने जयति जयति जय माते शारदे मन वीणा के तार मिला पर प्रस्तुति दी।
समूह गान भारतीय में मुरैना की टीम ने उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती, गुना की टीम ने मां भारती की स्वर्णिम माटी हमें है वंदन, वहीं ग्वालियर की टीम ने परदेशी से बात न पूछो कैसे हम आजाद हुए पर प्रस्तुति दी।
शास्त्रीय एकल वादन परकुशन में छात्रों ने तीन ताल एवं नॉन परकुशन में राग दरवारी पर प्रस्तुति दी। कार्टूनिंग के माध्यम से छात्रों ने युवाओं का मोबाइल के प्रति बढ़ता आकर्षण एवं पोस्टर मेकिंग के माध्यम से प्लास्टिक हटाओ विश्व बचाओ को प्रदर्शित किया। युवा उत्सव की 22 विधाओं में सबसे पहले स्थान पर ग्वालियर दूसरे स्थान पर मुरैना, तीसरे स्थान पर भिंड रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेएन गौतम, डॉ. सीमा शर्मा, प्रो. आईके पात्रो, प्रो. विवेक वापट, प्रो. एसएन मोहपात्रा, प्रो. एसके सिंह, प्रो. एमके गुप्ता, डॉ. बलवीर सिंह गुर्जर, शकील कुरैशी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









