कलेक्टर, एसएसपी ने कहा प्रमुख चौराहों पर न लगे जाम, पार्किंग में खड़े करवाएं वाहन
Dec 31 2023
ग्वालियर। ट्रैफिक को बेहत्तर बनाने के लिए जिला यातायात समिति की बैठक हुई है। बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा है कि शहर के प्रमुख और व्यस्तम चौराहों पर ट्रैफिक जाम न लगे। इसके लिए जल्द से जल्द प्रयास किए जाएं। बाजारों में मार्ग अवरूद्ध न हो इसके लिए भी प्रयास किए जाएं। इसके लिए वाहनों को नगर निगम, स्मार्ट सिटी सहित अन्य पार्किंग में पार्क कराया जाए। इस दौरान यातायात कैसे बेहतर हो सकता है इसके लिए यातायात पुलिस के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन भी दिया है।
ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये कलेक्टर ग्वालियर अक्षय कुमार सिंह एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल की उपस्थिति में जिला यातायात समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई है। एएसपी यातायात ऋषिकेश मीना ने ग्वालियर शहर में यातायात को और कैसे सुगम व व्यवस्थित किया जा सके इस संबंध में प्रेजेंटेशन दिया। इस अवसर पर उनके द्वारा बताया गया कि ग्वालियर यातायात पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए विस्तृत अध्ययन किया गया है। उसमें एक्सपर्ट के सुझावों भी शामिल किया गया है। जिला यातायात समिति की बैठक में प्रेजेंटेशन के माध्यम से यातायात सुधार के लिए शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म समाधान व सुझाव दिए गए हैं। जहां जैसी जरुरत पड़ेगी वहां वैसा ही प्लान उपयोग में लिया जाएगा। बैठक में ऋषिकेश मीना ने कहा कि यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित सभी विभागों की सहभागिता आवश्यक है। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुगम किया गया सके।
कलेक्टर ग्वालियर अक्षय कुमार सिंह ने बैठक में यह भी कहा कि प्रमुख चौराहों पर यातायात सुगमता से हो, इसके लिये भी नगर निगम के माध्यम से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वाहनों की पार्किंग के लिए पुख्ता प्रबंध हो। स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा तैयार की गई पार्किंग में लोग अपने वाहन पार्क करें, इसके लिए भी विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। प्रमुख मार्गों पर यातायात अवरूद्ध न हो, इसके लिये भी सार्थक पहल की जाए।
जिला यातायात समिति की बैठक में एसपी राजेश चंदेल ने कहा कि यातायात प्रबंधन के लिये सभी विभागों का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। पुलिस के साथ-साथ नगर निगम एवं निर्माण विभाग भी अपनी-अपनी भूमिका यातायात प्रबंधन में सक्रियता से निभाएं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख बाजारों में भी यातायात प्रबंधन के लिये विशेष प्रयास किए जाना जरूरी है।
बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर, एडीएम टीएन सिंह, एएसपी यातायात ऋषिकेश मीना, एएसपी अमृत मीणा सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी, आरटीओ, ईपीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









