सेवानिवृत्ति पर प्रदीप व राज कुमार का सम्मान एवं विदाई समारोह हुआ
Dec 31 2023
ग्वालियर। लाइट मशीनरी एवं विद्युत यांत्रिक उपसंभाग, जल संसाधन विभाग ग्वालियर में पदस्थ रहे, लिपिक प्रदीप मसूरकर एवं राजकुमार कंचन की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर उन्हें सेवा निवृत्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर उनका सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप स्वर्णकार एवं संलग्न अधिकारी मंडल ग्वालियर शुभांशु जैन, अनुविभागीय अधिकारी, भारी मशीनरी उप संभाग ग्वालियर सहित तिघरा सेक्शन व कर्मशाला एवं भंडार सेक्सन प्रभारी आरसी चिरहार, उपयंत्री, पंकज चौहान, उपयंत्री महेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी ने सेवानिवृत्त हो रहे बाथम एवं मुंशी लाल का शॉल, श्रीफल, पुष्पहार स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप स्वर्णकार, उपयंत्री आरसी चिरहार, पंकज चौहान,, महेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इनके कार्य, कर्तव्य निष्ठा व लगनशील होकर सरल व्यवहार की प्रशंसा की और उनके सुखी, समृद्ध व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में उपस्थित कर्मचारियों में अजय कटारिया, अरुण सिंह भदौरिया, एचएस सिकरवार, बृजेश सिंह बैस, आशा सूरी, नरेंद्र बाथम, पूर्व में सेवानिवृत्त बीके बाथम, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, जीतेन्द्र भटनागर, सईद खान, भगवानदास व अनेक कर्मचारियों ने उक्त दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पहार, शॉल, बुके, स्मृति चिन्ह आदि भेंटकर भावभीना स्वागत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी द्वय के परिजन, अतिथिगण अनेक मित्रगण आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









