कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान से परिपूर्ण है: डॉ.सिकरवार
Dec 31 2023
ग्वालियर। जन भावनाओं के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को अनवरत जारी रखा जायेगा। विकास कार्य निरंतर चलने वाली एक प्रक्रिया है। हम सब का लक्ष्य क्षेत्र का विकास और प्रगति है। इसी मूल मंत्र के साथ जनसेवा करते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करते रहेगें। यह बात 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 23 के श्रीनगर कॉलोनी में आयोजित आभार सभा में मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कहीं। आभार सभा में क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर जोरदार स्वागत किया। आभार सभा का संचालन मोनू रजक एवं आभार ब्लॉक अध्यक्ष महादेव अपोरिया ने किया।
विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान से परिपूर्ण है और कांग्रेस ने देश के चहुॅमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, बाबा साहब डॉ. बीआर अम्बेडकर, श्रीमती इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी और बाबू जगजीवनराम ने देश में अनेक क्रांतिकारी कदम उठाकर देश को विकास व प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का काम किया। वही भाजपा की सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।
आभार सभा में रामअवतार जाटव, सुधीर मण्डेलिया, सुनील रमपुरिया, सतेन्द्र नागर, लायक राम रजक, रामदयाल प्रजापति, पंचम भदौरिया आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









