ग्वालियर के कैंसर हॉस्पिटल में हर तरह के कैंसर का सफलतम इलाज मौजूद

Dec 31 2023

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल में बोन मेरो ट्रांसप्लांटेशन यूनिट एवं ब्लड कैंसर क्योर पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने पीडियाट्रिक वार्ड में बच्चों के लिए मौजूद सुविधाओं के बारे में भी बताया। डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने बताया कि अब ब्लड कैंसर का पूरा इलाज महानगरों के अलावा ग्वालियर में भी उपलब्ध है। डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने बताया कि यह इलाज बहुत महंगा है लेकिन कई समाजसेवी संस्थाएं इसमें हमारी मदद कर रही हैं जिससे बच्चों का इलाज शुरू होने में आसानी होती है। 
 डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल लगभग 80हजार ब्लड कैंसर के केस रजिस्टर्ड होते हैं। हर 7 सेकंड में एक नया केस आता है और हर 20 सेकंड में एक की मौत हो जाती है। बच्चों में पाए जाने वाले 5 मुख्य कैंसर हैं ब्रेन, बोन, ल्यूकेमिया, लिंफोमा, किडनी का कैंसर। विदेशों में ब्लड कैंसर के ठीक होने की दर लगभग 70-90 प्रतिशत है जिसकी तुलना में भारत में यह सिर्फ 30-40 प्रतिशत है। 
डॉ. गुंजन ने बताया कि आमतौर पर पाए जाने वाले पांच मुख्य सामान्य रक्त कैंसर, ल्यूकेमिया, लिंफोमा, मायलोमा, मायलोइड्सप्लास्टिक सिंड्रोम (एमडीएस), मायलोप्रोलिफेरेटिव नियोप्लाज्मा (एमपीएन) हैं। इन सभी के सफलतम इलाज की सुविधा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर में उपलध है।
इसी के चलते कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर में एक नया और भव्य पीडियाट्रिक व हिमेटोलॉजी वार्ड भी बनाया गया है। यहां का वातावरण एवं संरचना ऐसी है कि बच्चों को हॉस्पिटल जैसा बिल्कुल भी महसूस नहीं होता है और उन्हें हमेशा आनंदित होने का अहसास होता है। 
डॉ. बीआर श्रीवास्तव के नेतृत्व में पीडियाट्रिक कैंसर केयर यूनिट बनाई गई है। डॉ. गुंजन श्रीवास्तव (मेडिकल आंकोलॉजिस्ट) एवं डॉ. अनिल शर्मा (पीडियाट्रिक आंकोलॉजिस्ट) द्वारा ब्लड तथा सॉलिड कैंसर का कीमो द्वारा उपचार किया जा रहा है। साथ ही डॉ. जलज (सर्जन), डॉ. निधिशा अग्रवाल (सर्जन ईएनटी), डॉ. रजत लोहिया (एमएस सर्जरी) डॉ. पंकज गंडोतरा (रेडियो आंकोलॉजिस्ट) व डॉ.संजीव गुप्ता (एमडी पैथोलॉजी) के साथ सर्जरी और रेडिएशन की टीम भी बच्चों के कैंसर को खत्म करने के लिए तत्पर है।