नवनियुक्त केबिनेट मंत्री प्रधुम्न तोमर का ग्रेटर ग्वालियर जैन समाज ने किया नागरिक अभिनंदन

Dec 30 2023

ग्वालियर। अखिल जैन समाज ग्वालियर की प्रतिष्ठित संस्था श्रीवीर शिक्षा समिति ग्वालियर के (जैन छात्रावास) के तत्वाधान मध्य प्रदेश सरकार के नवनियुक्त केबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का ग्रेटर ग्वालियर जैन समाज द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी एवं जैन समाज ग्वालियर के डा वीरेन्द्र कुमार गंगवाल उपस्थिति रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र जैन ने की। एवं संचालन रश्मि जैन एवं दीप्ति राठौर ने किया। आभार व्यक्त संस्था के सचिव डॉ. मुकेश जैन ने किया
जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन भारती ने बताया कि इस अवसर पर जैन सेंट्रल हाई स्कूल  सेन्ट्रल हाई स्कूल की प्राचार्या नीतू सिंह, रश्मि जैन एवं दीप्ति राठौर के संयोजन में लगभग 100 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रंगारंग प्रस्तुति दी।
 कार्यक्रम में एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, रवि गुप्ता, डा प्रवीण अग्रवाल, बालचंद जैन एवं ग्रेटर ग्वालियर की समस्त मन्दिर कमेटियों के अध्यक्ष मंत्री, एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा प्रधुम्न सिंह तोमर का पुष्पहारों से अभिनंदन किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन विध्यालय संयोजक रमेश चंद्र जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रधुम्न सिंह तोमर ने जैन समाज द्वारा किए सम्मान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जीवन पर्यन्त समाज एवं सर्वहारा वर्ग की सेवा करने के संकल्प को दोहराते हुए भरोसा दिलाया कि 24 घंटे सातो दिन मैं आम आदमी के लिए उपलब्ध रहूंगा।