मंदिर उद्घाटन के दिन हर घर दीपक जलाने का लिया संकल्प

Dec 30 2023

ग्वालियर। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान होने वाले हैं। इसे लेकर भारतीय सेन समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता सेन के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक शनिवार को वार्ड 60 स्थित अलकापुरी में आयोजित की गई। यहां सर्वप्रथम भगवान राम एवं अयोध्या से आए अक्षत कलश की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। बैठक की अध्यक्षता दुर्गा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश सिकरवार ने की। 
इस अवसर पर बबीता सेन ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन समारोह के दिन हर व्यक्ति अयोध्या नहीं पहुंच सकता, इसलिए अपने नजदीक के मंदिर को उस दिन अयोध्या धाम की तरह सजाएं और वहां पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन करें, इसमें सर्वहारा वर्ग जुट जाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी की शाम को हर घर के बाहर दीपक जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाए। इसके अलावा संजू बाबा, राजभान सिंह सिकरवार, पूजा गोस्वामी, अनु वर्मा, सावित्री बघेल, राखी सविता, सुषमा सेन ने सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
बैठक में पूजा गोस्वामी, अनीता वर्मा, आयुषी बलेचा, मधु सेन, कमलेश चौहान, क्षमा राजपूत, सविता शर्मा, उमा राजपूत, सीमा माहेश्वरी, राजकुमारी वर्मा, बबीता लोहिया, चांदनी रजक, मीना सोनी, ममता सेन, जूली वर्मा, नेहा बघेल, सुषमा सेन, सावित्री बघेल, राखी सविता आदि उपस्थित रहे।