भागवताचार्य कथा ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण कर रहे: पं.घनश्याम शास्त्री

Dec 30 2023

ग्वालियर। 12 बीघा कॉलोनी बहोड़ापुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज ने कहा कि भागवताचार्य कथा ही नहीं बल्कि समाज निर्माण कर रहे हैं गीता संपूर्ण भारत को दिव्य संदेश दे रही हैं संसार में हमेशा उदय होते हुए सूर्य को नमन किया जाता है। अस्त होते हुए सूर्य को कोई नमन नहीं करता है। जबकि मनुष्य को हमेशा उदय और अस्त होते हुए सूर्य को कृतज्ञता के साथ नमन करना चाहिए। हर व्यक्ति के जीवन में उदय और अस्त की स्थिति आती है। जिस प्रकार महापर्व छठ में अस्त होते हुए सूर्य के साथ अगले दिन उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। श्रीमद्भागवत पुराण सूर्य है जिसका उदय हुआ है उन्होंने कहा कि संसार का दूसरा नाम ही समस्या है। इससे निजात के लिए नगर, गांव और तीर्थ में होने वाली कथाएं आयोजित की जाती हैं। ध्यान, जप, तप, पूजा और सत्संग मन को भगवान के स्मरण में लगाते हैं। शांति के लिए कर्म नहीं बल्कि कर्ता को बदलना होगा। मानव को जीवन में क्या करना चाहिए यह रामायण सीखाती है और क्या नहीं करना चाहिए यह महाभारत शास्त्री जी ने युवाओं को इंटरनेट मीडिया से दूर रखकर पुस्तक के ज्ञान में रूचि रखने का संदेश दिया। परिवार के साथ संवाद जीवन का सबसे असल सुख है। कि संत सिर्फ कथा नहीं, बल्कि समाज निर्माण में भी अपना योगदान देते हैं। गीता के जरिए संपूर्ण भारत में दिव्य संदेश जा रहा है। गीता साधन और साध्य का ज्ञान तथा कर्म करने की सीख देती है वर्तमान में लोग आपसी संबंधों को भूल रहे हैं। धर्म ग्रंथ समाज को जोडऩा सिखता है।
इस मौके वीरेंद्र कुशवाह, शिवनाथ भदोरिया, स्वदेश पटसरिया, अनिल भारद्वाज, कमल जादौन, पूजारी एनसी दुबे, अशोक गुप्ता, विनोद भार्गव, मनीष अग्रवाल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।