लायंस क्लब ग्वालियर रॉयल की नई टीम ने संभाला पदभार

Dec 30 2023

ग्वालियर। वीर जैन छात्रावास में शनिवार को नवीन टीम लायंस क्लब ग्वालियर रॉयल का शपथ समरोह आयोजित किया गया। जिसमे लॉयन क्लब ग्वालियर रॉयल की नवीन अध्यक्ष मीनाक्षी जैन, सचिव नीतू राजपूत और कोषाध्यक्ष नेहा जैन ने अपनी टीम के साथ मानव सेवा करने की विधिपूर्व शपथ ली। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। 
शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि महापौर डा शोभा सिकरवार थी। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ सतीश सिकरवार, लॉयन क्लब की जॉन चेयर पर्सन सुमन मदन, लायन रीजन चेयरमैन सीएस तोमर, इंडोक्सन अधिकारी  सुधीर बाजपेई, शपथ अधिकारी विकास गंगवाल, एवं गाइडिंग लाइन भूपेंद्र सिंह मंच पर अतिथि के रूप में मौजूद थे। समरोह का शुभारंभ अतिथियो ने दीप प्रज्वलन कर किया। स्वागत नृत्य खुशी जैन ने किया। स्वागत उद्बोधन नवीन अध्यक्ष मीनाक्षी जैन ने किया।
नवीन अध्यक्ष मीनाक्षी जैन ने अपनी टीम के साथ दायित्व संभालने के बाद कहा कि वह लायंस क्लब की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में समाजसेवा करेंगे। अध्यक्ष मीनाक्षी जैन को महापौर डॉ शोभा सिकरवार और लायन क्लब के मेंबरों ने कालर एवं पिन प्रदान की गई और सचिव नीतू राजपूत, कोषाध्यक्ष नेहा जैन, सह कोषाध्यक्ष रश्मि जैन, उपाध्यक्ष बबिता जैन को शपथ दिलाई। 
डा संदीपा मल्होत्रा ने नए 30 सदस्यों को शपथ दिलाई। नवीन सदस्यों ने तन-मन-धन से समाजसेवा का संकल्प लिया। शपथ के साथ नए सदस्यों को अपने नाम से पहले लायन लिखने का अधिकारी मिल गया। कार्यक्रम का संचालन लायन रश्मि जैन ने किया। आभार नीतू राजपूत ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में पवन जैन पत्रकार, नितेश राजपूत, तरुण जैन, गगन जैन, मनोज जैन, प्रमोद जैन सहित लायन समाजसेवी काफी संख्या में उपस्थित थे।