पूर्व महापौर ने बेटी सम्मान समारोह में बेटियो का किया सम्मान

Dec 30 2023

ग्वालियर। पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा शनिवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय जयेंद्रगंज मांडरे की माता कन्या विद्यालय में पहुंचकर कन्याओं का सम्मान किया साथ ही कन्याओं को शिक्षा आदि ग्रहण कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा अपने महापौर कार्यकाल के दौरान बेटी संरक्षण दिवस की शुरुआत की थी। इस दौरान वह विद्यालय में पहुंचकर छात्रों को पढ़ाई आदि के लिए प्रेरित करती रहीं हैं। साथ ही उन्हें अनेकों प्रकार से सम्मानित भी करती रही हैं। यह क्रम वर्षों से अनवरत चला आ रहा है।
इसी क्रम में शनिवार 30 दिसंबर को पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता एवं फैंस क्लब एवं एकल युवा ग्वालियर द्वारा बेटी संरक्षण दिवस के अवसर पर अयोजित बेटियों का सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती समीक्षा गुप्ता फैंस क्लब एवं एकल युवा के साथियों के साथ बालक बालिकाओं को उपहार स्वरूप वूलन स्पोर्ट्स सूट वितरित कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एकल युवा की अध्यक्ष कु. संचिता गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुप्रिया गर्ग, कु. निकिता शर्मा, श्रीमती ऋतु भार्गव, फुलसिंह कुशवाह, विनोद दोहरे, अशोक जैन, श्रीमती रजनी यादव, रजनी भदोरिया, बेटू प्रताप सिंह, श्रीमती संगीता, शाहिद खान, संजय, कुलदीप राठौर सहित सम्मानित वरिष्ठ जन मातृशक्ति बहने एवं युवा साथी गण उपस्थित रहे।