सेवानिवृति के बाद आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहें:चंदेल
Dec 30 2023
ग्वालियर। सेवानिवृति के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने आप को सामाजिक कार्यो में व्यस्त रखे। जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से उन्हें निकलने में मदद मिलेगी। सेवानिवृत हो रहे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पुलिस विभाग की धरोहर हैं और आवश्यकता पडऩे पर वह पुलिस विभाग की मदद करें। यह बात पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने शनिवार को अपनी लंबी सेवा के बाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विदाई देते हुए कही।
पुलिस अधीक्षक ने हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, ट्रैवलर बैग भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। शनिवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री चंदेल ने सेवानिवृत हो रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि सेवानिवृति के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने आप को सामाजिक कार्यो में व्यस्त रखे। जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से उन्हें निकलने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निरंजन शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अशोक सिंह जादौन, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर सत्यप्रकाश मिश्रा सूबेदार, अजय प्रताप सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
शनिवार को सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों में उनि रणवीर सिंह भदौरिया, रिजवी, सउनि मोहन सिंह तोमर, रामस्वरूप सिंह यादव, दिलीप सिंह कुशवाह, गजेन्द्र सिंह, करूणेष दीक्षित, रामप्रकाष गुनकर शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









