सरे दिन भी ग्वालियर में 8 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा, कोल्ड डे घोषित
Dec 30 2023
ग्वालियर। ग्वालियर अंचल में कोहरे के साथ-साथ शीत लहर का भी प्रकोप देखने मिल रहा है। इसके चलते लगातार तीसरे दिन भी ग्वालियर कोल्ड डे रहा है। शनिवार को दिन का तापमान 18.3 डिसे. आंका गया। यह सामान्य से 4.7 डिसे. मायनस में दर्ज हुआ। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान बीते दिन की अपेक्षा 3.8 अंक घटकर 7.0 डिसे. दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से नीचे आंका गया। इसके साथ ही शनिवार को कोहरा, कुहासा एवं धुंध का असर बना रहा। सबसे कम दृश्यता 800 मीटर देखी गई। लगातार तीन दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड ने हर किसी को प्रभावित कर दिया है। लोगों की दिनचर्या भी अस्त व्यस्त हो चुकी हैं।
शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ हुआ और सूरज देवता के दर्शन हुये लेकिन सूरज की किरणों में तपिश आंशिक ही नजर आयी। इसके चलते अधिकांश लोगों ने घरों के अंदर बैठने में ही भलाई समझी। जो लोग घर से बाहर मजबूरी में निकले भी तो वे लोग अलाव तलाशते नजर आये। वैसे शहर में कई जगह अलाव जलने की व्यवस्था होने से फुटपाथी एवं घुमंतू लोगों को ऐसी ठंड में अलाव ही सहारा बना हुआ है। मौसम विज्ञानिकों की मानेंं तो ग्वालियर में उत्तर एवं उत्तर पूर्वी हवाओं का प्रभाव हावी है। इसलिये ग्वालियर वासियों को ठंड का सितम सहना पड़ रहा है। हालांकि अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन आसमान पर बादल भी देखे जायेंगे। इससे ग्वालियर में कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
खजुराहो व नौ गांव के बाद प्रदेश में सर्वाधिक ग्वालियर ठंडा
मध्यप्रदेश में इन दिनों रिकार्ड तोड़ ठंड खजुराहो व नौ गांव में है। तीसरे नम्बर पर ग्वालियर जिले की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को खजुराहो में दिन का तापमान 13.4 डिसे. दर्ज हुआ है। वहीं नौगांव में 16 डिसे. जबकि ग्वालियर में शनिवार को अधिकतम तापमान 18.3 डिसे. पर ठहर गया। उल्लेखनीय है कि बीते दिन शुक्रवार को 18.2 डिसे. आंका गया था। जबकि इससे एक दिन पहले गुरुवार को 15.7 डिसे. पर पारा पहुंच गया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









