डीआईजी ने एसपी ऑफिस, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया
Dec 30 2023
ग्वालियर रेंज की डीआईजी कृष्णावेणी देशावतु ने ग्वालियर एसपी ऑफिस और पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान वह काफी सख्त नजर आई हैं। जहां जरा भी कमी नजर आई उन्होंने फटकार लगाई, लेकिन अच्छे काम पर तारीफ भी की है। निरीक्षण से पहले डीआईजी कृष्णावेणी को पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखाओं का निरीक्षण किया। उनके द्वारा कार्यालय में लंबित शिकायतों व कर्मचारियों के प्रकरणों की समीक्षा की जाकर रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीआईजी ग्वालियर रेंज कृष्णावेणी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की प्रत्येक शाखा में जाकर पेंडिंग शिकायतों और प्रकरणों की जानकारी ली और उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। डीआईजी कृष्णावेणी द्वारा वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओएम शाखा में जिले के अपराधों के रिकॉर्ड के संधारण को देखा तथा अपराधों का नियमित इन्द्राज करने के निर्देश दिये। उसके बाद डीआईजी कृष्णावेणी द्वारा अवकाश शाखा, आंकिक स्थापना शाखा का भ्रमण किया। उनके द्वारा स्थापना शाखा में जाकर लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही पेंडेंसी का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। इसके बाद सेवा पुस्तिका शाखा में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों के सेवा अभिलेख को देखा और समयसीमा में आदेशों का इन्द्राज करने के निर्देश दिये। डीआईजी द्वारा आम्र्स शाखा तथा स्टेनो प्रथम शाखा का भी निरीक्षण किया और रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के के साथ ही पेंडिंग लेटर का समय सीमा में निकाल करने के निर्देश दिये। पेंशन के मामले एवं पेंडिंग कण्डिकाओं का सात दिन के अन्दर निकाल के निर्देश भी डीआईजी ग्वालियर ने संबंधित को दिये।
डीआईजी द्वारा वार्षिक निरीक्षण के दौरान शाम को पुलिस लाइन ग्वालियर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के प्रारंभ में ग्वालियर रेंज की डीआईजी कृष्णावेणी देशावतु को क्वाटर गार्ड पर सलामी दी गई, उसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड पर हथियारों का निरीक्षण किया और उनकी साफ सफाई को देखा। उन्होंने पुलिस लाइन की एमटी शाखा में पहुंचकर शासकीय वाहनों व टूल किट का भी जायजा लिया। उन्होने निरीक्षण के दौरान वाहनों से संबंधित जानकारी पुलिस अधिकारियों व शाखा प्रभारी से ली, साथ ही उनको सभी शासकीय वाहनों में बलवा ड्रिल की सामग्री रखने के लिए निर्देशित किया।
डीआईजी द्वारा विभाग को आवंटित विभिन्न शासकीय वाहनों तथा नवनिर्मित शासकीय भवनों की जानकारी ली। उन्होंने रक्षित निरीक्षक ग्वालियर सत्यप्रकाश मिश्रा से पुलिस लाइन की शाखावार जानकारी ली और पुलिस लाइन का भ्रमण भी किया गया। डीआईजी द्वारा निरीक्षण के दौरान पुलिस केंटीन, मालखाना, जिम तथा लायब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा धृति योजना के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाएं/बच्चियों द्वारा तैयार किए गए सामान को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल, अति. पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा, विदिता डागर के अलावा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









