ब्राह्मण स्नेह मिलन समारोह 7 जनवरी को , नरेंद्र मुख्य संयोजक, कपिल भार्गव एंव नरेश बने संयोजक
Dec 29 2023
ग्वालियर। ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक समिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 जनवरी को सनातन धर्म मंदिर में ब्राह्मण स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं परिचय सम्मेलन के सहयोगियों का स्वागत, आय-व्यय पत्रक वाचन, आपसी मिलन, 1000 विवाह योग्य कन्या-युवकों की जानकारी वाली स्मारिका की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।
इस अवसर पर समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण स्नेह मिलन समारोह में नरेंद्र कुमार शर्मा को मुख्य संयोजक,और कपिल भार्गव व नरेश पचौरी संयोजक, रामनारायण मिश्रा स्वागताध्यक्ष, डॉ. मुन्नालाल शर्मा स्वागत मंत्री मनोनीत किया। आय व्यय पत्रक कोषाध्यक्ष रवींद्रनाथ नायक प्रस्तुत करेंगें।
इस अवसर पर संस्था के डॉ. जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, नरेश कटारे, श्याम बाबू शर्मा, डा. मुन्नालाल शर्मा, गिरराज गुरू, हेमंत शर्मा, अवनीश ललित गौड़, प्रभारी राजू पंडित आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









