कबाड़ा गोदाम में भीषण आग लगी, 12 दमकल की गाडिय़ों ने पाया आग पर काबू
Dec 29 2023
ग्वालियर। ग्वालियर में शुक्रवार को पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बारा गांव में एक कबाड़ा गोदाम में आग लगने से हडक़ंप मच गया। गोदाम के अंदर प्लास्टिक के ड्रम, केमिकल और अवैध पटाखा सहित अन्य सामान रखा हुआ था। घटना के बाद मौके पर दमकल की कई गाडिय़ां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कबाड़ा गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इलाके में पटाखे चलने से चिंगारी निकली और कबाड़ा गोदाम में पहुंच गई। इसके बाद गोदाम में आग लग गई आग ने थोड़ी देर में विशाल रूप ले लिया। आगजनी के दौरान गोदाम में रखें पटाखे के चलते जोरदार धमाके भी हुए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी खबर मिलने के बाद नगर निगम की चार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। शुक्रवार दोपहर एक बजे तक नगर निगम ने लगभग 12 गाड़ी पानी डाला तब जाकर यह आग काबू में आई। निगम के फायर ऑफिसर का कहना है कि यह गोदाम अवैध तरीके से कब्जा कर बनाया गया है। इस पर कब्जा करने वाले गोदाम मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं आसपास के निवासियों ने बताया कि वह कई बार प्रशासन को इस अवैध गोदाम की शिकायत कर चुके हैं लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया और आज इतनी बड़ी आगजनी की घटना हो गई।
निगम के अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि सुबह हमें सूचना मिली की यहां एक गोदाम में आग लग गई है। हमने पानी की 4 गांड़ी एक साथ भेज दी थी। एक बार आग बूझा दी गई थी। नीचे कुछ आग रह गई थी उसमें दोबारा आग लग गई थी। जिसके बाद 3 और गाडिय़ां भेजी गई। शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। यहां पटाखे और तेल के ड्रम रखे थे। गोदाम अवैध रूप से संचालित है और सरकारी जमीन पर थी, इस पर कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









