संगीतमय श्रीराम कथा में हुआ राम विवाह

Dec 29 2023

ग्वालियर। आदर्श कॉलोनी माता के मंदिर के पास शिंदे की छावनी पर दोपहर 1 से 6 बजे तक  होने वाली संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव के पंचम दिवस पर सर्वप्रथम श्रद्धालुओं द्वारा श्रीराम की आरती उतर गई। तत्पश्चात कथावाचक सुभाष शास्त्री ने बताया कि सर्वप्रथम राजा जनक द्वारा अयोध्या में श्रीराम विवाह के लिए आमंत्रण भेजा, जिसे सुनकर अयोध्या नगरी में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। राजा दशरथ एवं तीनों रानियां बहुत ही खुश हो गई और एक दूसरे को गले लगा कर बधाई देने लगी। आदर्श कॉलोनी की अयोध्या नगरी राधाकृष्ण मंदिर से श्रीराम की बारात निकाली गई। जिसमें कॉलोनीवासी नाचते गाते एवं आतिशबाजी करते हुए कथा स्थल जनकपुरी माता के मंदिर पर पहुंची।
जहां पर बारातियों का भविष्य स्वागत हुआ और श्रीराम को मंत्र चार से विवाह मंडप ले जाया गया और सनातन धर्म पद्धति से मंत्र उच्चारण कर श्रीराम का विवाह सीता के साथ एवं लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित चारों भाइयों का विवाह संपन्न हुआ, इस दौरान मंगल गीत गाए गए बधाइयां दी गई। कथा के साथ-साथ श्रीराधा कृष्ण की रासलीलाओं का वर्णन किया गया। तत्पश्चात रामायण की आरती के साथ कथा को विश्राम दिया गया। 
कथा में बलवंत मदान, योगेश शर्मा, तिलक राज बेरी, जवाहर सचदेवा, रवि अनेजा, सुभाष पसरिचा, इंद्र बत्रा, नरेश अरोड़ा, किशन नागपाल, कमलेश बेरी, ज्योति बत्रा, इंद्रेश सचदेवा, शकुंतला सचदेवा, श्याम सचदेवा, राजू पंडित, प्रवीण घई, मंजू जगदीश अरोड़ा, राज मदान, सुमित बत्रा, राजू कवताड़ा, हरीश अरोड़ा, करण झाम, शांति पसरिचा, उषा घई, नीरू घई, अंजू झाम, वीणा शर्मा, अंशु अरोरा, मीना बत्रा, सुधा अनेजा, वीरा मदन, सरला बत्रा, सतीश गुलाटी, नीतू अरोड़ा, सुषमा कथूरिया, एकता बत्रा, ललिता बेरी, प्रीति बेरी, मिनी बत्रा, रूमशाबत्रा, लक्ष्मी झाम, सलोनी कथूरिया, नीलम चचड़ा, गुलशन बत्रा सहित आदर्श कॉलोनी समस्त महिला मंडल शामिल थी।