सहायक राजस्व निरीक्षकों ने वेतन काटने को लेकर दिया ज्ञापन
Dec 29 2023
ग्वालियर। नगर निगम सहायक राजस्व निरीक्षक अधिकारी कर्मचारी संघ ग्वालियर जिले के सहायक राजस्व निरीक्षक (करसंग्रहक) की बैठक का आयोजन फूलबाग पार्क में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संपत्तिकर वसूली के लक्ष्य की प्राप्ती एवं करसंग्रहकों के वेतन काटने के संबंध में जारी किये गये आदेश को निरस्त करने के संबंध में वरिष्ठ स्तर पर अपनी बात रखने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर महापौर एवं सभापति मनोज तोमर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में सम्पत्तिकर वसूली लक्ष्य वर्ष 2023-2024 की पूर्ति हेतु प्रतिदिन अधिक से अधिक राशि वसूली हेतु सम्पत्तिकर वसूली की जवाबदेही पूर्व की भाँति विभाजन किया जावे जिसमें 50 हजार रूपए से अधिक बकाया राशि की वसूली हेतु सहायक संपत्तिकर अधिकारी एवं 5 लाख से अधिक बकाया राशि हेतु उपायुक्त संपत्तिकर को जवाबदेही दी जावे।
शासकीय संपत्तियों से वसूली हेतु अलग से समिति का गठन किया जावे जिससे समय-समय पर पत्राचार हो सके एवं शासकीय कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क कर अधिक से अधिक राशि वसूल की जा सके।
यहकि करसंग्रहकों(टीसी) के एक दिन की वसूली के आधार पर जिन करसंग्रहकों को वेतन काटने के आदेश जारी किये गये है उक्त आदेश को निरस्त किया जावे एवं उनका वेतन न काटा जावे, कर्मचारी का वेतन काटा जाना न्यायसंगत नही है। जिन करसंग्रहकों के वेतन काटने के आदेश जारी किये गये है वह बीएलओं के कार्य या मेडिकल छुटटी या किसी अन्य कारण से अवकाश पर थे। था उनके द्वारा उक्त संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। साथ ही संपत्तिकर वसूली हेतु कर्मचारी को डोर टू डोर वसूली करना होती है। जिस कारण करदाता द्वारा पहचान पत्र कर्मचारी से मांगा जाता है अत: उपरोक्त सभी संपत्तिकर कर संग्रहको एवं उनके सहायकों के पहचान पत्र बनवाये जावे।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष विनीत शर्मा के साथ विष्णु शिवहरे, अशोक कुशवाह, इरशाद खान, मनीष शर्मा, केके भगवान सिंह गुर्जर, संतोष शर्मा राठौर, चिमंन कटारे, करण टांक, शैलेंद्र कौरव, बज़पाल भदोरिदया, शिवहरी शर्मा, रामेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुशवाह, मुरली शर्मा, प्रेम नारायण कुशवाह, विवेक चतुर्वेदी, देवेंद्र डगोलिया, चिंमन कटारे, मुकेद़ यादव आदि अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









