हनुमान सत्संग धाम में आध्यात्मिक गोष्ठी हुई
Dec 29 2023
ग्वालियर। हनुमान सत्संग धाम कृष्णविहार में आयोजित आध्यात्मिक काव्य संध्या में भक्तिभाव के साथ ही हास्य व्यंग्य की रचनाओं का काव्य पाठ हुआ। कार्यक्रम में संतोष गुरु का सानिध्य प्राप्त हुआ। संयोजन एवं संचालन कवि साजन ग्वालियरी ने किया।
हनुमान सत्संग धाम कृष्णा विहार में संतोष गुरु के आह्वान पर पूर्णमासी एवं दत्तात्रेय जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित काव्यगोष्ठी में सबसे पहले सरस्वती का पूजन किया गया। सरस्वती वंदना कवियत्री उमा उपाध्याय ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात् काव्यपाठ करते हुए कवि रामचरण रुचिर ने कहा, ऐसी करनी कीजिए जो सुख देवै और। निर्मल मन से प्रीति हो, शांति रहे सब ठौर। क्रम को आगे बढ़ते हुए कवियत्री आरती अक्षत ने कहा बिना बेटियों के चल पाया कब ये सृष्टि विधान, बेटियां ईश्वर का वरदान बेटियां ईश्वर का वरदान।
तत्पश्चात् रेखा दीक्षित, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह, उमा उपाध्याय, राम लखन शर्मा अंकित, केके पांडे, गिरेंद्र सिंह भदौरिया और कार्यक्रम का संचालन कर रहे हास्य व्यंग के कवि साजन ग्वालियरी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में संतोष गुरु ने सभी को आशीर्वचन दिया एवं बहुत ही सुंदर आध्यात्मिक काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में सभी कवियों का स्वागत पुष्पहार से किया गया। हनुमान सत्संग धाम के प्रदर्शन दुबे ने आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









